CM विंडो को लेकर पहली बार हुई शिकायत पर कार्रवाई, जांच बढ़ी आगे : लखविंद्र

Edited By Isha, Updated: 19 Feb, 2020 12:56 PM

cm action on the first complaint regarding the window investigation

नगरपालिका चीका की गुहला रोड पर बनाई जा रही नई बिल्डिंग की मंगलवार एस.डी.ओ. पंचायती राज परमिन्द्र सिंह व एस.डी.ओ. अजमेर सिंह की ज्वाइंट टीम ने साइट से 2 सैंपल भरवाकर उन्हें शिकायतकत्र्ता....

गुहला/चीका (कपिल) : नगरपालिका चीका की गुहला रोड पर बनाई जा रही नई बिल्डिंग की मंगलवार एस.डी.ओ. पंचायती राज परमिन्द्र सिंह व एस.डी.ओ. अजमेर सिंह की ज्वाइंट टीम ने साइट से 2 सैंपल भरवाकर उन्हें शिकायतकत्र्ता लखविन्द्र सिंह व जे.ई नगरपालिका सहित अन्य कई लोगों की मौजूदगी में पैक करवाया गया। सैम्पलिंग करवाने आए अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नियमानुसार 2 जगहों से सैम्पलिंग प्राप्त कर ली है ओर सी.एम.विंडो. पोर्टल पर लगाई गई शिकायत पर एस.डी.एम. गुहला के आदेशों की पालना करते हुए सैम्पलिंग करवाई गई है।

संबंधित सैंपल एस.डी.एम. गुहला शशि वसुंधरा के समक्ष सौंप दिए जाएंगें जिसके बाद वे ही निर्णय लेंगे कि किस लैब में सैंपल भिजवाए जाएंगे। गौरतलब है कि नगरपालिका भवन निर्माण मामले में पर्याप्त मात्रा में गुणवत्ता परक निर्माण सामग्री और नियमानुसार निर्माण कार्य न चलाए जाने पर ऐतराज व्यक्त करते हुए शिकायतकर्ता लखविंद्र सिंह ने कई बार सी.एम.विंडो पोर्टल पर शिकायतें लगाई थी, जिसमें उन्होंने अपनी अंतिम शिकायत में सी.एम.विंडो पोर्टल में पोर्टल को बंद करने की गुहार लगाई थी।

सैंपलिंग लेते समय टीम के साथ-साथ शिकायतकत्र्ता लखविंद्र सिंह मौजूद रहे और सैंपलिंग की सीलिंग के दौरान उन्होंने अपने हस्ताक्षर भी पत्र पर किए। लखविन्द्र सिंह ने कहा कि सैंपलिंग में लिए गए सैंपलों को दिल्ली स्थित श्रीराम लेब में भेजने का आग्रह किया था, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें सैंपल लेते समय यही कहा कि वे सैंपलिंग एस.डी.एम. गुहला के सुपुर्द करेंगे जिसके बाद अधिकारी का ही निर्णय होगा कि वह सैंपल कहां भेजते हैं। लखविन्द्र सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने खर्चे पर अलग से सैंपलिंग करवाने की बात भी संबंधित अधिकारियों को कही थी लेकिन अधिकारियों ने इसमें असमर्थता जताई है।

लखविन्द्र ने कहा कि वह विकास कार्यों में बाधक नहीं बनना चाहते लेकिन विकास कार्य गुणवत्तापरक करवाने के पक्षधर जरूर हैं। लखविन्द्र ने कहा कि कुल मिलाकर 52 पेज का नियम-शर्तो का पत्र नगरपालिका और एजैंसी के बीच समझौते का है जिसमें नियमों की जमकर अवहेलना की गई है पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। परिणामस्वरूप उन्होंने सी.एम. विंडो पोर्टल पर शिकायतें लगाई थी।

उन्होंने कहा कि डी.सी. कैथल सुजान सिंह व एस.डी.एम.गुहला शशि वसुंधरा ने उनकी शिकायत पर कड़ा संज्ञान लिया और आज नगरपालिका के भवन की सैंपलिंग करवाई। लखविन्द्र ने कहा कि उन्हें इस मामले में शिकायत करने पर गुप्त रूप से धमकियां भी मिलना शुरू हो चुकी हैं जिसके चलते उन्हें जान का खतरा भी बना हुआ है। लखविन्द्र सिंह ने विशेष रूप से पंजाब केसरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यदि पंजाब केसरी द्वारा इस मामले को प्रमुखता के साथ प्रकाशित न किया जाता तो मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में न आता। इस संबंध में उपायुक्त कैथल सुजान सिंह व एस.डी.एम. गुहला शशि वसुंधरा से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों ही अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!