Edited By Deepak Kumar, Updated: 16 Jan, 2026 03:25 PM

पंजाब में पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : पंजाब में पंजाब केसरी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के खिलाफ सरकारी एजेंसियों की कार्रवाई को लेकर प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने आप सरकार पर जमकर हमला बोला है। विज ने कहा कि पंजाब में निष्पक्ष समाचार पत्र समूह पर जिस तरह से पंजाब सरकार प्रहार कर रही है।
बिना कायदे कानून के उनके जो छापे मार रहे हैं, उसे ऐसा प्रतीत होता है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार में इंदिरा गांधी की आत्मा आ गई है। क्योंकि इंदिरा गांधी ने भी यही किया था। समाचार पत्रों पर प्रतिबंध लगा दिए थे। अखबारें आधी-आधी छपती थी। पंजाब में भी ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे इमरजेंसी लग गई हो।
कांग्रेस पर हमला करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग कैंप पर बोलते हुए कहा कि यह टूटी-फूटी कांग्रेस है। कांग्रेस अपने टुकड़ों को जोड़ने का काम कर रही है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज कुरुक्षेत्र पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने संत चिरंजीपूरी जी महाराज के 96वें जन्मदिन पर दी बधाई।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि एक ऐसे संत जोकि सिर्फ आधा गिलास लस्सी पर जीवित हैं और समाज को एक नई प्रेरणा दे रहे हैं। उनकी ट्रस्ट अनेक सामाजिक कार्य भी कर रहे हैं। अब अस्पताल बनाने जा रही है जोकि समाज के लिए काम आएगा। अनिल विज ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उसको संत चिरंजीपूरी जी महाराज के 96वें जन्मदिन पर पहुंचने का सौभाग्य मिला है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)