पतंग उड़ाते समय फिसलने से नहर में गिरे बच्चे की मौत, चौथी कक्षा में पढ़ता था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Sep, 2020 04:25 PM

child falls in canal while slipping while flying kite deceased in fourth grade

शास्त्री नगर निवासी एक 11 वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाते समय पांव फिसलने से नहर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई...

करनाल : शास्त्री नगर निवासी एक 11 वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाते समय पांव फिसलने से नहर में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को नहर से निकाला कर कब्जे में ले लिया। मृतक तुलसी गौस्वामी के पिता निरंजन ने बताया कि उसका बेटा पटना में चौथी कक्षा में पढ़ता था। वह लॉकडाउन के कारण उसके पास आया हुआ था। 

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसका बेटा उसके घर के पास नगर की पटरी पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाते समय अचानक उसका पांव फिसल गया औऱ वह नहर में जा गिरा औऱ पानी में डूब गया। जिसका शनिवार सुबह नहर से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टर्माटम करवा परिजनों को सौंप दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!