शहीद की बुजुर्ग पत्नी को मुख्यमंत्री सैनी ने दिया न्योता, हिसार कैंट में होगी 'चाय पर चर्चा'

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 28 Nov, 2025 07:08 PM

chief minister saini invited the elderly wife of the martyr

राजगढ़ गांव के शहीद सिपाही जिले सिंह की पत्नी रामवती को 29 नवंबर को हिसार कैंट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से ‘चाय पर चर्चा’ के लिए आमंत्रित किया गया है। 87 वर्षीय रामवती को मिला यह निमंत्रण पूरे क्षेत्र के लिए...

जुलाना (विजेंद्र सिह) : जुलाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव के शहीद सिपाही जिले सिंह की पत्नी रामवती को 29 नवंबर को हिसार कैंट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से ‘चाय पर चर्चा’ के लिए आमंत्रित किया गया है। 87 वर्षीय रामवती को मिला यह निमंत्रण पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सिपाही जिले सिंह वर्ष 1963 में जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे और 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनके बलिदान को याद करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में जुलाना खंड की चार महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें शामलों कलां, पड़ाना, बीबीपुर और राजगढ़ गांव की महिलाएं आमंत्रित हैं।

पूर्व सैनिक वेल्फेयर संगठन के उप प्रधान नरेंद्र लाठर ने बताया कि पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के परिजनों से सीधे संवाद करेंगे, जो एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में रामवती मुख्यमंत्री और आर्मी कमांडर से मुलाकात कर चर्चा करेंगी।

शहीद की पोती प्रीति ने कहा कि उनकी दादी का मुख्यमंत्री से मिलना पूरे परिवार और गांव के लिए गर्व का क्षण है। गांव में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है। लोगों का कहना है कि शहीदों के परिवारों को इस तरह सम्मानित करना समाज के लिए प्रेरणादायक कदम है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!