9 व 10 को मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत आएंगे हिसार, पैतृक गांव भी जाएंगे

Edited By Isha, Updated: 03 Jan, 2026 02:22 PM

chief justice suryakant will visit hisar on the 9th and 10th

भारत के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत दो दिन तक हिसार में रुकेंगे। नौ व 10 जनवरी को आ रहे न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिसार में पुराने साथियों से मिलने के गांव पेटवाड़ भी पहुंचेंगे। वे इससे पहले हांसी, हिसार, बरवाला

हिसार: भारत के मुख्य न्यायमूर्ति सूर्यकांत दो दिन तक हिसार में रुकेंगे। नौ व 10 जनवरी को आ रहे न्यायमूर्ति सूर्यकांत हिसार में पुराने साथियों से मिलने के गांव पेटवाड़ भी पहुंचेंगे। वे इससे पहले हांसी, हिसार, बरवाला और नारनौंद बार में भी जाएंगे। 10 जनवरी को चीफ जस्टिस सूर्यकांत नारनौंद में कोर्ट का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद उपमंडल परिसर के पीछे ही नई कोर्ट परिसर की आधारशिला रखेंगे। पेटवाड़ के स्टेडियम में ग्रामीणों द्वारा सीजेआइ का भव्य स्वागत किया जाएगा।

गांव पेटवाड़ में देसी खाना खिलाया जाएगा 
इस दौरान सीजेआइ सूर्यकांत के साथ सीएम नायब सैनी भी होंगे। उनके साथ हाई कोर्ट के 51 जजों की टीम भी आएगी। गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतबीर सिंह व सीजेआइ सूर्यकांत के बड़े भाई मास्टर ऋषिकांत ने बताया गांव में उनको देसी खाना खिलाया जाएगा।

राखीगढ़ी का दौरा भी हो सकता है तय
दौरे के दौरान हिसार आने वाले अन्य जज राखीगढ़ी की हड़प्पाकालीन संस्कृति की देखने के लिए पहुंच सकते हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन और एसडीएम विकास यादव नेगांव तैयारी को लेकर जायजा लिया। वहीं हिसार में डीसी महेंद्र पाल ने अधिकारियों संग बैठक की। चीफ जस्टिस बनने के बाद सूर्यकांत पहली बार हिसार और अपने पैतृक गांव आ रहे हैं।
 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!