चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू, करीब 13 हजार परीक्षार्थी ले रहे है भाग

Edited By Isha, Updated: 09 Sep, 2020 03:51 PM

chaudhary devi lal university examinations begin

सिरसा की चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में आज से फाइनल ईयर के छात्रों के एग्जाम शुरु हो गए हैं यह एग्जाम ऑफ लाइन करवाए जा रहे हैं जो मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट हो रहे हैं। वही कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का

सिरसा(सतनाम): सिरसा की चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में आज से फाइनल ईयर के छात्रों के एग्जाम शुरु हो गए हैं यह एग्जाम ऑफ लाइन करवाए जा रहे हैं जो मॉर्निंग और इवनिंग शिफ्ट हो रहे हैं। वही कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए एग्जाम हॉल में अधिक से अधिक 15 छात्रों को बिठाने का व्यवस्था की है । वही एग्जाम हॉल में बिना मास्टर के किसी भी छात्र की एंट्री पर रोक लगाई गई है।

डॉक्टर मोनिका वर्मा ने बताया कि आज से चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर के छात्रों के ऑफलाइन एग्जाम शुरू हो गए हैं जो 18 सितंबर तक चलेंगे । उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है और एक क्लास में 15 छात्रों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है उन्होंने कहा कि बिना मास्क के किसी भी छात्र की एग्जाम हॉल में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है । वही बचाव के लिए यह भी कोशिश की गई है कि किसी बच्चे को एक ही जगह से पानी भी ना दिया जाए। वहीं लॉ डिपार्टमेंट के डॉक्टर अशोक मक्कड़ ने बताया कि छात्रों के सामने ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम के दो ऑप्शन रखे गए थे और आज से लॉ डिपार्टमेंट के फाइनल ईयर के ऑफलाइन एग्जाम शुरू हो गए हैं उन्होंने कहा की आज लॉ डिपार्टमेंट के 108 छात्र एग्जाम दे रहे हैं वहीं इसके बाद इवनिंग शिफ्ट में भी एग्जाम लिए जाएंगे ।

उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बिना मास्क के किसी भी छात्र की एग्जाम हॉल में एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है और इसपर खास ध्यान दिया गया है कि वह मास्क पहनकर ही एग्जाम दें । आपको बता दें कि हाल ही में सीडीएलयू के छात्रों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन एग्जाम की प्रक्रिया को लेकर को लेकर प्रदर्शन किया था और एग्जाम की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग की थी जिसके बाद चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी में छात्रों की परीक्षा को 3 सितंबर से बढ़ाकर 9 सितंबर कर दिया था

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!