Haryana में इस इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर पर केस दर्ज, की थी ये शर्मनाक हरकत... अब जाएगा जेल

Edited By Isha, Updated: 14 May, 2026 11:50 AM

case registered against this instagram creator in haryana

हरियाणा के नारनौल में एक इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर (कंटेंट क्रिएटर) को विदेशी महिला पर्यटक की गरिमा के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक विदेशी महिला पर्यटक का आपत्तिजनक वीडियो

नारनौल: हरियाणा के नारनौल में एक इंस्टाग्राम वीडियो क्रिएटर (कंटेंट क्रिएटर) को विदेशी महिला पर्यटक की गरिमा के साथ खिलवाड़ करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने एक विदेशी महिला पर्यटक का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में राजस्थान के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 
जानकारी के अनुसार, राजस्थान का रहने वाला आरोपी युवक नारनौल के ऐतिहासिक स्थलों पर वीडियो बनाने आया था। इसी दौरान उसने वहां मौजूद एक विदेशी महिला पर्यटक का उसकी अनुमति के बिना आपत्तिजनक एंगल से वीडियो शूट किया। आरोपी ने इस वीडियो का इस्तेमाल इंस्टाग्राम रील बनाने और 'लाइक्स' बटोरने के लिए किया।

 
मामला संज्ञान में आते ही नारनौल पुलिस ने तत्परता दिखाई। विदेशी महिला की शिकायत और वीडियो के साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को ट्रेस किया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है ताकि डेटा की जांच की जा सके।


 
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!