कार सवारों ने शराब ठेकेदार को मारी गोली, पी.जी.आई. रैफर

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Oct, 2020 12:33 PM

car riders shot liquor contractor p g i refer

खरकरामजी गांव के बोलैरो में अपने साथियों के साथ जींद आ रहे शराब ठेकेदार पर कार सवार बदमाशों ने गोली चला दी। इससे गोली बोलैरो चला रहे खरकरामजी गांव के अजय उर्फ निलिमा की बाजू में जा लगी...

जींद : खरकरामजी गांव के बोलैरो में अपने साथियों के साथ जींद आ रहे शराब ठेकेदार पर कार सवार बदमाशों ने गोली चला दी। इससे गोली बोलैरो चला रहे खरकरामजी गांव के अजय उर्फ निलिमा की बाजू में जा लगी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। गोली चलने की सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सदर थाना पुलिस ने घायल के बयान पर खरकरामजी गांव के सुनील और बिटाना गांव सचिन को नामजद कर 3 अन्य के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली चलाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

खरकरामजी गांव के अजय उर्फ नीलिमा ने सदर थाना पुलिस  को बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10 बजे अपने घऱ से बोलैरो गाड़ी में अपने साथियों के साथ किसी काम से जींद की तरफ जा रहा था। जब वह गांव की फिरनी के पास पहुंचा तो सामने से एक आई-20 कार उसकी बोलैरो के सामने आकर रुकी। उसमें से खरकरामजी निवासी सुनील और बिटाना निवासी सचिन उतरे। उन्होंने नजदीक आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से 2 फायर कर दिए। इसमें एक गोली उसकी बाजू में लगी। इस दौरान उनकी गाड़ी में 3 अन्य  युवक भी मौजूद थे। आरोपी घटना को अंजाम देकर आसन गांव की तरफ फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे औऱ घायल को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पी.जी.आई. रोहतक रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची औऱ घायल अजय उर्फ नीलिमा से बयान दर्ज किए। अजय पर हत्या के प्रयास, मारपीट, शराब तस्करी के आरोप में लगभग 10 अपराधिक मामले दर्ज है। इन मामलों में अजय के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई चल रही है। कई मामलों में अजय जमानत पर चल रहा है। इसके अलावा कई मामले अदालत में विचाराधीन है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!