कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार की मौत, साइड लगने पर पेड़ से टकराई गाड़ी, करनाल निवासी था मृतक

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Nov, 2025 12:04 PM

car rider dies in kurukshetra

कुरुक्षेत्र जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसकी कार सड़क से नीचे खदान में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा) : कुरुक्षेत्र जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की साइड लगने से होंडा सिटी कार चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसकी कार सड़क से नीचे खदान में जा गिरी और पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बीती शाम उस समय हुआ जब युवक अपनी कार से कुरुक्षेत्र से करनाल की ओर लौट रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। मृतक की पहचान संजीव उप्पल निवासी सेक्टर‑36 करनाल के रूप में हुई है, जो अपने काम से कुरुक्षेत्र आया हुआ था और शाम करीब सवा छह बजे लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। 

मृतक के भाई राजेश कुमार के अनुसार सेक्टर‑4 और 8 के उमरी रोड चौराहे के पास नीले रंग के मारका फार्म ट्रैक्टर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए संजीव की कार को जोरदार साइड मारी, जिसके झटके से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खदान में पहुंच गई और पेड़ से जा टकराई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!