Edited By Isha, Updated: 14 Jan, 2022 03:57 PM
जिला जेल में महिलाओं ने लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया। इस दौरान नाच गाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई। यमुनानगर की जिला जेल में करीब 40 महिलाएं विभिन्न आरोपों में बंद हैं। इन महिला बंदियों ने जेल प्रशास
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): जिला जेल में महिलाओं ने लोहड़ी एवं मकर सक्रांति का त्यौहार मनाया। इस दौरान नाच गाकर एक दूसरे को बधाइयां दी गई। यमुनानगर की जिला जेल में करीब 40 महिलाएं विभिन्न आरोपों में बंद हैं। इन महिला बंदियों ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें भी त्योहार मनाने की इजाजत दी जाए ।इसके बाद जिला जेल अधीक्षक संजीव पातड ने महिलाओं के वार्ड में कार्यक्रम की इजाजत दी।
इस दौरान महिलाओं ने जहां अग्नि जलाकर कर गीत गाए, डांस किया वही एक दूसरे को बधाइयां दी। जिला जेल अधीक्षक का कहना है कि पुरुष बंदी तो बैडमिंटन, वालीबॉल, क्रिकेट आदि खेल लेते हैं लेकिन महिलाएं ब्लॉक में ही रहती हैं। इसलिए उनका स्ट्रेस लेवल ठीक रहे। उन्हें भी इस तरह के कार्यक्रम के लिए इजाजत दी गई। उन्होने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह के कार्यक्रम चलते रहते हैं और आगे भी जारी रहेंगे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)