भिवानी में शुरू हुई किलोमीटर स्कीम के तहत बस सेवा, इन दो रूटों पर चलेंगी बसें(VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 20 Jan, 2020 04:04 AM

रोडवेज व अन्य कर्मचारी यूनियनों के विरोध के बावजूद गुरूग्राम के बाद भिवानी से भी किलोमिटर स्कीम के तहत प्राईवेट बस सेवा शुरु हो गई है। रविवार के कृषि मंत्री जेपी दलाल व विधायक घनश्याम सर्राफ ने इस स्कीम के तहत शुरु हुई दो प्राईवेट बसों को हरी झंडी...

भिवानी (अशोक): रोडवेज व अन्य कर्मचारी यूनियनों के विरोध के बावजूद गुरूग्राम के बाद भिवानी से भी किलोमिटर स्कीम के तहत प्राईवेट बस सेवा शुरु हो गई है। रविवार के कृषि मंत्री जेपी दलाल व विधायक घनश्याम सर्राफ ने इस स्कीम के तहत शुरु हुई दो प्राईवेट बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। कृषि मंत्री ने कहा कि प्राईवेट के साथ सरकारी बसों की भी खरीद होगी और रोडवेज को बढ़ा कर जनता को यातायात की सुविधाएं देने में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। खास बात ये रही कि भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते किसी प्रकार का विरोध देखने को नहीं मिला।

बता दें कि जब से सरकार ने किलोमिटर स्कीम के तहत प्राईवेट बसें चलाने का निर्णय लिया था, तब से रोडवेज यूनियनें इस योजना का विरोध कर रही हैं। ना केवल यूनियनें का विरोध हुआ, बल्कि शुरुआती दौर में 35 से 37 किलोमिटर के हिसाब से जारी किए परमिटों में गड़बड़ी भी मिली। जिसके बाद रोडवेज यूनियनों ने इस स्कीम में करोड़ों रूपये का घोटाला होने का आरोप लगाया और आंदोलन शुरु किए। इन सबके बावजूद गुरुग्राम के बाद रविवार को भिवानी में भी इस स्कीम के तहत दो प्राईवेट बसों को बिना किसी विरोध के शुरु कर दिया गया है।

PunjabKesari, Haryana

सुबह कृषि मंत्री जेपी दलाल व विधायक घनश्याम सर्राफ ने इन दोनों बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ये बसें दिल्ली व हिसार रूट के लिए रवाना की गई। इस दौरान दोनों बसों को दुल्हन की तरह सजाया गया था। बसों को 26 रूपये 92 पैसे प्रति किलामीटर के हिसाब से भुगतान किया जाएगा, इनमें कंडेक्टर सरकारी होगा। 

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सरकार जनता को यातायात सुविधाएं प्रदान करने के हर संभव प्रयास कर रही है। इसी को लेकर ये प्राईवेट बसों को शुरु किया गया है। उन्होने कहा कि इनके अलावा रोडवेज बेड़े में सरकारी बसों को भी शामिल किया जाएगा, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!