Haryana Roadways की सिरसा को एक और सौगात, नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ की बस हुई शुरू ; 45 गांवों को फायदा

Edited By Harman, Updated: 19 May, 2026 12:00 PM

haryana roadways has launched a bus service from nathusari chopta to chandigarh

सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा शुरू हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस बस को चंडीगढ़ के लिए सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। बस को जीएम कुलदीप जांगड़ा ने हरी झंडी...

सिरसा (सतनाम सिंह) : सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से हरियाणा रोडवेज की चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा शुरू हो गई है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की। इस बस को चंडीगढ़ के लिए सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर रवाना किया गया। बस को जीएम कुलदीप जांगड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस स्टैंड से अब प्रतिदिन सुबह 4: 50 बजे बस चंडीगढ़ के लिए चलेगी। चंडीगढ़ से वापस दोपहर 12.48 बजे नाथूसरी चौपटा के लिए रवाना होगी। इसके बाद प्रतिदिन नाथूसरी चौपटा शाम को 8 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। इसी प्रकार नियमित शेड्यूल से यह बस चलेगी।

जीएम कुलदीप जांगड़ा ने कहा कि चौपटा क्षेत्र के लोगों को इस सेवा से काफी फायदा मिलेगा। चंडीगढ़ में विभिन्न कारणों से जाने वाले यात्रियों को यह सुविधा नियमित रूप से मिलेगी। काफी लंबे से क्षेत्रवासियों की लंबे रूट चौपटा से चंडीगढ़ के लिए बस की डिमांड थी और आज वो डिमांड पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अगर सिरसा जिला के लोगों की कोई और डिमांड होगी तो उसको भी पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा। 

इस मौके पर नाथूसरी कलां की सरपंच रीटा कासनियां और ग्रामीण कृष्ण कुमार ने बताया कि चौपटा बेल्ट के लिए काफी समय से इस बस सर्विस के लिए डिमांड की जा रही थी जिसपर अब विभाग ने इस बस को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस बस के शुरू होने से 45 गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। ग्रामीण वासियों ने रोडवेज प्रबंधन और सरकार का का आभार जताया। इसके साथ ही भाजपा वरिष्ठ नेता रोहताश जागड़ा ने भी रोडवेज प्रशासन और सरकार का आभार जताया है। 

ये रहेगा रूट

बस नाथूसरी चौपटा से चंडीगढ़ के लिए प्रतिदिन चलेगी। बस चोपटा से दड़बा कलां, सिरसा, फतेहाबाद, भूना, उकलाना, नरवाना, कैथल, पेहवा, अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!