धूं-धूं कर जला पेंट हाडवेयर व सीमेंट स्टोर, लाखों का सामान राख

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2019 06:04 PM

सोनीपत राठधाना रोड़ पर सरोहा पेंट हाडवेयर व सीमेंट स्टोर में शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस आग की घटना में दुकान में रखा 50 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है।

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत राठधाना रोड़ पर सरोहा पेंट हाडवेयर व सीमेंट स्टोर में शार्ट सर्किट से भयंकर आग लग गई। इस आग की घटना में दुकान में रखा 50 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। तीन मंजिला दुकान में आग देर रात को लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। 

PunjabKesari, haryana

दुकान मालिक प्रदीप ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दी। पड़ोसियों ने बताया कि आप की दुकान में आग लगी हुई है। इस सूचना के बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब वह दुकान पहुंचते तो उस समय दुकान में भयंकर आग लगी हुई थी। दुकानदार ने कहा कि फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया है। उन्होंने कहा कि आग के कारण 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया है।  तीन मंजिल दुकान में रखा कोई भी समान आग से नहीं बच पाया है। दुकानदार ने कहा कि दीपावली को लेकर सामान लाया गया था। अब रोटी खाने का कोई भी साधन नहीं रहा है। उन्होंने सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!