दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद मचा हड़कंप, डंपर से टकराने के बाद धू-धूकर जला कैंटर

Edited By Harman, Updated: 11 Jul, 2026 11:52 AM

canter engulfed in flames after colliding with a dumper on the delhi jaipur high

रेवाड़ी में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सावरियां होटल के पास तेज रफ्तार कैंटर डंपर से टकरा गया। टक्कर से कैंटर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) :  रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह एक डंपर से टकराने के बाद कैंटर में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते कैंटर धू-धू कर जलने लगा। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि कैंटर और उसमें भरा लाखों रुपये का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

हादसा सुबह करीब 6:50 बजे धारूहेड़ा में सावरियां होटल के सामने हुआ। सूचना मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कैंटर पूरी तरह जल चुका था।नपुलिस ने एहतियात के तौर पर हाईवे की एक लेन पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात को सुचारु रूप से शुरू कराया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कैंटर में परचून का सामान, दवाइयां तथा अन्य सूखा सामान लदा हुआ था और वह दिल्ली से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान आगे चल रहे डंपर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में आग लग गई, जो सूखे सामान के कारण तेजी से फैल गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

सेक्टर-6 थाना प्रभारी सचिन कुंडू ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया है और कैंटर चालक पूरी तरह सुरक्षित है। सुरक्षा की दृष्टि से कुछ समय के लिए एक तरफ का यातायात रोका गया था। फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फायरमैन धीरज कुमार ने बताया कि सुबह 6:50 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। आग पूरी तरह बुझा दी गई है, हालांकि कैंटर में पानी भरने के बावजूद कुछ स्थानों से धुआं निकल रहा है। इसी कारण एहतियात के तौर पर दमकल की गाड़ी मौके पर तैनात रखी गई है। उन्होंने बताया कि कैंटर में संभवतः परचून का सामान और दवाइयां लदी थीं, जिसकी पुष्टि चालक से विस्तृत जानकारी मिलने के बाद ही हो सकेगी।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!