हरियाणा में सेना की बंपर भर्तियां, 18 जिलों के लिए आज से शुरू होंगी रैलियां

Edited By Isha, Updated: 20 Jul, 2019 01:34 PM

bumper recruitment in indian army 18 district army recruitment rally

हरियाणा के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जुलाई से 18 अक्टूबर 2019 तक सेना की भर्ती रैलियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 2

चंडीगढ़ः हरियाणा के विभिन्न जिलों में आगामी 20 जुलाई से 18 अक्टूबर 2019 तक सेना की भर्ती रैलियां आयोजित की जाएगी। इस संबंध में हरियाणा सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 20 से 30 जुलाई के दौरान जिला रेवाडी के राव तुलाराम स्टेडियम में महेन्द्रगढ, भिवानी, रेवाडी और चरखी-दादरी के युवाओं हेतू भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

इसी प्रकार, आगामी 20 से 30 अगस्त, 2019 के दौरान जिला यमुनानगर के तेजली स्टेडियम, जगाधरी में अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पंचकूला और यूटी चंडीगढ़ के युवाओं हेतू भर्ती रैली होगी।  हिसार के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसी तरह, अंबाला छावनी के खरगा स्टेडियम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर और राजस्थान के युवाओं के लिए भर्ती रैली होगी। उन्होंने बताया कि रोहतक के राजीव गांधी स्पोर्टस काम्पलेक्स में जिला रोहतक, सोनीपत, झज्जर और पानीपत के युवाओं के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!