हरियाणा रोडवेज के एक और कंडक्टर की दबंगई, छात्र को घरौंडा की जगह पानीपत टोल पर उतारा

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Feb, 2026 11:51 AM

bullying by haryana roadways conductor

जम्मू से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को घरौंडा बस स्टैंड पर न रोके जाने और कॉलेज छात्र को पानीपत टोल पर उतारने का मामला सामने आया है। छात्र ने बस के अंदर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

करनाल : जम्मू से दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस को घरौंडा बस स्टैंड पर न रोके जाने और कॉलेज छात्र को पानीपत टोल पर उतारने का मामला सामने आया है। छात्र ने बस के अंदर का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है।

जानकारी अनुसार शेखपुरा खालसा गांव निवासी अतुल करनाल के सरकारी कॉलेज में बी.ए. द्वितीय वर्ष का छात्र है। बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हरियाणा रोडवेज की बस में चढ़ा। उसके साथ घरौंडा का एक और युवक भी था। यह बस जम्मू से दिल्ली जा रही थी। अतुल के पास हरियाणा रोडवेज का बस पास था। करीब 1 बजे जब बस घरौंडा पहुंची और ओवरब्रिज पर चढ़ने लगी तो छात्र ने कहा कि उसे घरौंडा बस स्टैंड पर उतरना है।

इस पर कंडक्टर ने जवाब दिया कि पानीपत से पहले कोई सवारी नहीं उतरेगी। इसके बाद छात्र और कंडक्टर के बीच बहस शुरू हो गई और छात्र ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 1 मिनट 2 सैकेंड के वीडियो में छात्र और कंडक्टर के बीच बहस होती नजर आ रही है। कंडक्टर कहता है कि उसने करनाल में ही आवाज लगाई थी कि पानीपत से पहले कोई सवारी न बैठे। छात्र जवाब देता है कि घरौंडा में बस स्टैंड है फिर क्यों नहीं रोकी जा रही। कंडक्टर कहता है कि सस्पेंड करवा दे, कोई बात नहीं। छात्र कहता है कि पहले भी एक कंडक्टर को सस्पैंड करवाया था। वहीं अतुल के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बेटा पानीपत से किसी की मदद से किराया लेकर घर पहुंचा है। टोल पर बस रोकते ही अचानक चल पड़ी जिससे बेटे का मोबाइल दरवाजे से टकराकर टूट गया।

वहीं घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज रविशंकर धीमान ने बताया कि वायरल वीडियो उनके पास भी आया है लेकिन अभी तक किसी की ओर से शिकायत नहीं मिली है। करनाल रोडवेज जी.एम. कुलदीप ने बताया कि बस दिल्ली डिपो की थी और उसका स्टॉप घरौंडा में नहीं था। शिकायत पर जांच करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!