पानीपत में हैवानियत: 10 साल के मासूम से दरिंदगी, कलयुगी पड़ोसी ने दिया शर्मनाक करतूत को अंजाम...

Edited By Isha, Updated: 09 Jun, 2026 11:48 AM

brutality against a 10 year old innocent child

थाना चांदनीबाग के एक गांव में 10 साल के बच्चे का उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने यौन शोषण किया है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही बच्चे की काउंसिलिंग कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही...

पानीपत: थाना चांदनीबाग के एक गांव में 10 साल के बच्चे का उसके 35 वर्षीय पड़ोसी ने यौन शोषण किया है। बच्चे की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। साथ ही बच्चे की काउंसिलिंग कराने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस को दी शिकायत में बच्चे की मां ने बताया कि उनका बेटा रविवार को गांव में ट्यूशन पढ़ने गया था। लौटते समय पड़ोसी युवक उसे बहला-फुसलाकर झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने बच्चे का यौन शोषण किया और फिर धमकी देकर वहां से भाग गया। बच्चा घर पहुंचा और किसी को कुछ नहीं बताया। जब मां ने कपड़ों पर खून लगा देखा तब जाकर बच्चे ने आपबीती बताई। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर सीधे थाने पहुंचे।

थाना पुलिस चांदनी बाग के प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि रविवार रात को ही बच्चे का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग भी कराई। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!