बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, जमीन बोने को लेकर चल रहा था झगड़ा

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Sep, 2020 04:13 PM

गोहाना के राबड़ा गांव में भाई द्वारा भाई की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृृतक का नाम आजाद था। हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा...

गोहाना (सुनील जिंदल) : गोहाना में जमीनी विवाद के चलते सगे भाई को मारी गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना को कंट्रोल रूप से सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव रभड़ा में  गोली चली है। इस प्रकार पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान अमन उम्र 24 साल के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक परिजनों ने शिकायत दी कि उसी के भाई ने जमीन विवाद के कारण गोली मार कर हत्या की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मृतक के भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। 

मृतक अमन के परिजनों ने बताया कि कृष्ण का अपने भाई अमन के साथ दो साल से जमीन बोने को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी बात को लेकर रात को दोनों भाई का झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कृष्ण ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने के कारण इसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज में लेकर आए जहां उसकी उसकी मौत हो गई।

जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गांव रभड़ा में गोली चली है। मौके पर पहुंच कर घटना स्थल पर गोली के कई खोल पड़े हुए थे। अमन के पिता आज़ाद ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े बेटे कृष्ण ने उसके छोटे बेटे अमन की गोली मार कर हत्या कर दी है। इन दोनों भाईयों का जमींन को लेकर झगड़ा बताया गया है। शिकायत मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी फरार चल रहा है जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 


 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!