आज हाईकोर्ट में पेश होंगे जींद के उचाना से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह, डाक मतों की वैधता और पुनर्गणना पर होगी बहस

Edited By Isha, Updated: 23 Sep, 2025 08:21 AM

brijendra singh congress candidate from uchana in jind

हरियाणा के जींद की उचाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बृजेंद्र सिंह को आज हाईकोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए है। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे है। अक्टूबर 2024 में हुए

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद की उचाना विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले बृजेंद्र सिंह को आज हाईकोर्ट ने पेश होने के आदेश दिए है। बृजेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे है। अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बृजेंद्र सिंह की सिर्फ 32 वोटों से हार हुई थी। इस चुनाव में भाजपा के देवेंद्र अत्री विजयी हुई थे।

अब बृजेंद्र सिंह ने रिटर्निंग अधिकारी द्वारा अमान्य घोषित किए गए 215 पोस्टल वोटों की दोबारा गिनती कराने संबंधी याचिका दायर कर रखी है। बृजेंद्र सिंह ने 2019 में आईएएस की नौकरी छोड़कर भाजपा के टिकट पर हिसार से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता, लेकिन बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

उचाना से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते विधायक देवेंद्र अत्री ने बृजेंद्र सिंह की याचिका को खारिज करने के लिए हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसे हाई कोर्ट गत गुरुवार को अस्वीकार कर चुका है। उचाना से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी जजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वे पांचवें नंबर पर रहे थे।

कुल 1,377 डाक मतों में से 215 को रिटर्निंग आफिसर ने अमान्य घोषित कर दिया था, जबकि शेष बचे 1,158 डाक मतों में से 636 बृजेंद्र सिंह के पक्ष में पड़े थे। अब संशोधित याचिका के आधार पर अदालत में केवल डाक मतों की वैधता और पुनर्गणना पर बहस होगी।

हाईकोर्ट मामले को जल्द निपटाने के पक्ष में
हाईकोर्ट ने यह भी माना कि याचिकाकर्ता ने अन्य सभी आधारों को छोड़ते हुए केवल मतगणना की मांग पर ध्यान केंद्रित किया है, ताकि मामला शीघ्र निपट सके। कोर्ट ने इसे दुर्भावना नहीं माना और कहा कि यह प्रतिनिधित्व कानून या संविधान के विरुद्ध नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!