ओवरब्रिज से उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल, 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर डिवाइडर में फंसा

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Nov, 2020 03:05 PM

brake failure of trolley coming off overbridge damaging vehicles

शहर के सबसे व्यस्त चौक नाईवाली के ओवरब्रिज से रेवाडी़ की ओर से आ रहे एक ट्राले के ब्रेक फेल हो गए। जिससे उसका चालक नियंत्रम खो  बैठा और आगे चल रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त करता हुआ चौक पर रखे ...

रेवाड़ी : शहर के सबसे व्यस्त चौक नाईवाली के ओवरब्रिज से रेवाडी़ की ओर से आ रहे एक ट्राले के ब्रेक फेल हो गए। जिससे उसका चालक नियंत्रम खो  बैठा और आगे चल रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त करता हुआ चौक पर रखे डिवाइडर में जा फंसा। 

गनीमत यह रही कि डिवाइजर में फंसने से ट्राला बंद हो गया, अगर डिवाइजर को पार कर वह रांग साइड चला जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। इस हादसे में चौक पर लगी राव तुलाराम की मूर्ति भी बाल-बाल बच गई । समाचारों के अनुसार एक चालक अपना ट्राला लेकर  जब नाईवाली चौक से होते हुए रेवाड़ी में प्रवेश कर रहा था तो अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए और आगे चल रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए चौक पर लगे डिवाइडरों में जा फंसा।

हादसे के बाद पुल पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस व भाड़ावास चौकी के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कर आवागमन को चालू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!