अब हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर पर होने जा रहा है ये बड़ा काम, जानिए् क्या है इस फैसले की वजह

Edited By Isha, Updated: 12 Dec, 2025 10:35 AM

borders of haryana and punjab will now be under the surveillance of cctv camera

पंजाब से हरियाणा में बढ़ती आंतकी और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को CCTV से सील करने का फ़ैसला लिया है, जिसमे हरियाणा में पंजाब के साथ लगते जिलों को 24 घंटे CCTV कैमरे से जोड़ा जा रहा है ।

चंडीगढ़: पंजाब से हरियाणा में बढ़ती आंतकी और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को CCTV से सील करने का फ़ैसला लिया है, जिसमे हरियाणा में पंजाब के साथ लगते जिलों को 24 घंटे CCTV कैमरे से जोड़ा जा रहा है ।

हाल के दिनों में हरियाणा के जिलों पुलिस चौंकियों थानों को हैंड ग्रेनेड से निशाना बनाने की घटनाएं भी सामने आ रही थीं, जिसमे पंजाब के कुछ युवकों को हरियाणा में गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं अक्टूबर महीने में आंतकी टास्क लेकर पटियाला से कुरुक्षेत्र के पेहवा में दो युवकों को बाइक पर पाँच पिस्टल और हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया था ,जिनको हैंड ग्रेनेड फेंककर कुरुक्षेत्र जिले के किसी थाने को निशाना बनाने का टास्क मिला था,जिसके बदले में उन्हें पैसे मिलने थे।पकड़े युवकों की पहचान पंजाब के पटियाला जिले के अद्दू माजरा निवासी 22 वर्षीय संदीप सिंह और शशा गांव निवासी 18 वर्षीय गुरविंद्र सिंह के रूप में हुई है ।

नवंबर में सिरसा में थाने पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था जिसमे धीरज, विकास धारीवाल, विकास उर्फ विक्की, संदीप और सुशील शामिल थे पुलिस जांच में सामने आया था कि ये पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के इशारे पर पांचों आरोपित अमृतसर से सिरसा ग्रेनेड लेकर आए थे। अप्रैल में कैथल की अजीम गढ़ चोंकी पर हमला करने के आरोप में पटियाला के गांव नन्हेड़ा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और गांव गुरदियालपुरा निवासी हरमनप्रीत उर्फ प्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनको हमले के बाद वीडियो बनाकर अमेरिका में रह रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकी संगठन के सदस्य करण को भेजा था। कैथल पुलिस अधीक्षक उपासना यादव का कहना है कि हरियाणा सरकार के आदेशानुसार आतंकी गतिविधि,हथियारों और नशे की तस्करी और हरियाणा में क्रिमिनल एक्टिविटी रोकने के लिए पंजाब की सभी सीमाओ पर नाको के साथ CCTV लगाए जा रहें हैं जिसका एक्सेस हेडक्वाटर और जिला मुख्यालय पर रहेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!