सोहना: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले चाकू-कुल्हाड़ी, महिला सहित 5 घायल

Edited By Saurabh Pal, Updated: 02 Nov, 2024 05:47 PM

bloody conflict between two parties knives and axes used fiercely 5 injured

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार खूनी संघर्ष में हुआ। झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसके चलते इस में दो युवकों को चाकू व कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सोहना  (सतीश) : गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में शनिवार खूनी संघर्ष में हुआ। झगड़े में जमकर कुल्हाड़ी व चाकू चले, जिसके चलते इस में दो युवकों को चाकू व कुल्हाड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसमें एक युवक को दिल्ली और दूसरे को गंभीर हालत में गुरुग्राम में भर्ती किया गया है

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 2 नामजद व कई अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार जखोपुर निवासी धर्मपाल ने बताया कि उसका लड़का संजय गांव में एक दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान जखोपुर निवासी आतिश दुकान पर आया व उसने संजय से कहा कि वह उसे देखकर जांघों को फटकारता है। जिस पर दोनों में आपसी बहस हो गई।

इस दौरान आतिश ने अपने भाइयों में दोस्तों को मौके पर बुला लिया, जो सभी लाठी डंडों से लैस थे। आतिश के पास कुल्हाड़ी थी, वह उसके भाई के पास चाकू था। उन्होंने आकर संजय पर वार शुरू कर दिया। इसी दौरान संजय के भाई विक्रम कृष्णा व उसकी मां व विक्रम की पत्नी पूनम उन्हें बचाने के लिए आए, तो उन्होंने उन पर भी वार कर दिया। बताया जा रहा है कि पहले भी आतिश और संजय का झगड़ा हुआ था।

झगड़े में संजय विक्रम व कृष्ण को गंभीर चोटें आई है। वही विक्रम की पत्नी पूनम व उसकी मां व उसके पिता धर्मपाल को भी चोट लगी है जिन्हें सोहना के नागरिक अस्पताल भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी अजय वीर सिंह भड़ाना ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की शिकायत लेकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!