हरियाणा चुनाव: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ का कांग्रेस पर हमला, बोले- 'उनका घोषणा पत्र बेकार'

Edited By Parminder Kaur, Updated: 28 Sep, 2024 05:05 PM

bjp national secretary op dhankar comment on congress

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेसियों को कांग्रेसियों की नजर लग गई है। कुछ लोग 50 वोट लाने पर एक नौकरी का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ 55 नौकरियों का दावा कर रहे...

हरियाणा डेस्क. भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेसियों को कांग्रेसियों की नजर लग गई है। कुछ लोग 50 वोट लाने पर एक नौकरी का दावा कर रहे हैं, जबकि कुछ 55 नौकरियों का दावा कर रहे हैं।


सेवा या लूट?

धनखड़ ने यह सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस सेवा करने के लिए चुनाव जीतना चाहती है या प्रदेश को लूटने के लिए। उन्होंने इंदिरा गांधी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि तब भी इसी तरह के दावे किए जाते थे, जैसे "पांच नसबंदी केस लाओ और प्रमोशन पाओ"।

मीडिया से बात करते हुए धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में पांच सीटें जीतकर उत्साहित थी, लेकिन अब कांग्रेसियों ने ही अपनी पार्टी की हवा खराब कर दी है, जो वोटर कांग्रेस को वोट देने की सोच रहा था, अब वह कांग्रेस से दूर हो जाएगा। अशोक तंवर को मंच से उतारने और कुमारी सैलजा को कार्यकारिणी में शामिल न करने की घटनाएं भी दर्शाती हैं कि कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति कितनी कमजोर है।

घोषणा पत्र की आलोचना

धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज नहीं है। पहले कांग्रेस भाजपा पर आरोप लगाती थी कि उसने उनका घोषणा पत्र कॉपी किया है, जबकि सच यह है कि कांग्रेस ने केवल सात गारंटी गिनाई हैं, जबकि भाजपा के संकल्प पत्र में 234 मुद्दे और 14 अध्याय शामिल हैं।  जैसे "जोहड़ समुद्र से कह रहा हो कि मुझे कॉपी कर लिया"। कांग्रेस की बनाई सब्जी का टेस्ट अब बिगड़ चुका है।


 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!