सरकारी नौकरी में 60 से 58 साल करने का दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले भाजपा सरकार : अभय सिंह चौटाला

Edited By Deepak Kumar, Updated: 06 Feb, 2026 04:05 PM

bjp government should immediately withdraw the anti disabled decision to reduce

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले

चंडीगढ़ : इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनविरोधी फैसले ले रही है। हरियाणा सरकार द्वारा अब एक नया दिव्यांग विरोधी फरमान जारी किया गया है जिसमें दिव्यांगजनों को 58 साल के बाद मिलने वाले 2 साल के सेवा विस्तार को खत्म कर दिया गया है। 

इंडियन नेशनल लोकदल भाजपा सरकार के इस दिव्यांग विरोधी फैसले की कड़ी निंदा करता है। भाजपा सरकार यह दिव्यांग विरोधी फैसला तुरंत वापिस ले। होना तो यह चाहिए था कि भाजपा सरकार दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें और सुविधाएं प्रदान करती। लेकिन बजाय दिव्यांगजनों को अतिरिक्त सुविधाएं देने के जो उनका हक है वही छिन रही है। ऐसे ही जानबूझकर आय को जोड़ कर बुजुर्गों की सम्मान पेंशन काटी जा रही है। बुजुर्गों को चौधरी देवीलाल ने आय देखकर पेंशन शुरू नहीं की थी बल्कि बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए पेंशन शुरू की थी। 

खाली पदों को नियमित रूप से भरने की बजाय युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा

विभिन्न विभागों में एक लाख से ऊपर स्वीकृत नियमित पद खाली पड़े हैं। बजाय उन पदों को नियमित रूप से भरने के हरियाणा के योग्य युवाओं को ठेके पर रखा जा रहा है। हरियाणा के मेधावी युवाओं को साजिश के तहत नियमित सरकारी नौकरियों से वंचित कर रही है और बाहर के प्रदेशों के संघ से जुड़े लोगों को बड़े सरकारी पदों पर नियमित भर्ती कर रही है।

 भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल सरकार है जो हरियाणा को विनाश की तरफ धकेल रही है। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, महिला, युवा, किसान, कमेरा और छोटा व्यापारी समेत सभी भाजपा सरकार से दुखी हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता 2029 में सत्ता से बेदखल कर देगी। वहीं 2029 में इनेलो की सरकार बनने पर हरियाणा के सभी वर्गों का बिना किसी भेदभाव के समान विकास किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!