नूंह में भाजपा ने बनाए 9 मंडल अध्यक्ष, 4 मंडलों के होल्ड पर रखे

Edited By Deepak Kumar, Updated: 21 Jan, 2025 06:56 PM

bjp appointed 9 mandal presidents in nuh

हरियाणा के 22 जिलों में हरियाणा का नूंह जिला संगठन पर्व के एकबार से दूसरे नंबर पर आता है। भारतीय जनता पार्टी ने 13 मंडल अध्यक्षों में से 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, जिनमें एक महिला और एक एससी वर्ग के व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी...

नूंह (अनिल मोहनिया): हरियाणा के 22 जिलों में हरियाणा का नूंह जिला संगठन पर्व के एकबार से दूसरे नंबर पर आता है। भारतीय जनता पार्टी ने 13 मंडल अध्यक्षों में से 9 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है, जिनमें एक महिला और एक एससी वर्ग के व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी के साथ 4 मंडलों के अध्यक्ष होल्ड पर रखे हैं।

नूंह जिले में निशा सैनी फिरोजपुर झिरका मंडल की महिला अध्यक्ष नियुक्त की गई है। वह जिले की पहली महिला मंडल अध्यक्ष है। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और हरियाणा गऊ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भानीराम मंगला ने तमाम नवनियुक्त नव मंडल अध्यक्षों का झिर कमल भाजपा कार्यालय नूंह में पार्टी पटका पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया। बता दें कि पहले नूंह जिले में 9 मंडल थे, जिनको इस बार बढ़ाकर 13 की संख्या कर दी गई है, लेकिन अभी तक सिर्फ 9 मंडल के अध्यक्ष का ही चुनाव हो पाया है। 

इनको बनाया गया मंडल अध्यक्ष

इन मंडल अध्यक्षों में समय चंद नूंह, कृष्ण दायमा खेड़ा खलीलपुर, सतीश उजीना, निशा सैनी फिरोजपुर झिरका, पवन कुमार दोहा, इंद्रदेव साकरस, चेतराम सैनी नगीना, कृष्णकांत पुनहाना, जसराज तेड़ पिनगवां को मंडल अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा चार मंडल अध्यक्ष मरोड़ा, बिसरू, बृज, आल्दोका में अभी तक मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति होनी बाकी है। अब जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही बाकि बचे चार मंडल में मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगीः नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निशा सैनी ने कहा कि वह पूरी तरह से खुश हैं। सीनियर नेताओं का आभार व्यक्त करती हैं और आगे पार्टी के संगठन को मजबूत करने का काम करेंगी। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल वे पूर्व चैयरमेन भानीराम ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देते दी।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!