बीरेंद्र हत्याकांड: पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, फौजी के पिता की थी बेरहमी से हत्या

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 10 Jun, 2025 06:47 PM

birender murder case police arrested 4 accused

रेवाड़ी के गांव भाकली में फौजी के पिता बीरेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में राहुल उर्फ सीडी, दीपक, विनय और कुलदीप शामिल हैं।

रेवाड़ी (महेन्द्र भारती) : रेवाड़ी के गांव भाकली में फौजी के पिता बीरेंद्र की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपियों में राहुल उर्फ सीडी, दीपक, विनय और कुलदीप शामिल हैं। आरोपी भाकली व भोतवास के रहने वाले है। वहीं इनमें से कुछ आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस ने इन चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और रिमांड पर लिया है।

कोसली डीएसपी विद्यानंद ने बताया कि हत्याकांड में कुल 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से 2 का पहले से ही क्रिमिनल रिकॉर्ड है। राहुल उर्फ सीडी पर भाकली में 7 मामले दर्ज हैं, जबकि कुलदीप पर भी कई मामले चल रहे हैं। 

डांस को लेकर हुआ था झगड़ा

डीएसपी ने बताया कि घटना 8 जून की रात है। 2 भाइयों ने साथियों के साथ मिलकर फौजी के पिता की हत्या कर दी थी। बीरेंद्र बेटे को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर घर लौटा था। इस दौरान हमलावर पीछा करते हुए घर पहुंच गए। उन्होंने व्यक्ति को गोली मारने के बाद सिर पर कुल्हाड़ी से दो-तीन वार किए। प्रोग्राम में डांस से रोकने को लेकर उसका पड़ोसियों के साथ विवाद शुरू हुआ था। 4 आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। बाकी 2आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!