बाइक सवार बदमाशों ने सफाई कर्मी से की मारपीट, नकदी व मोबाइल लूटकर हुए फरार

Edited By Isha, Updated: 21 Feb, 2020 01:43 PM

bike riding miscreants beat up scavengers looted cash and mobile

नगर निगम में सफाई का ठेका लेने वाली जे.बी.एम. कम्पनी के सफाई कर्मी के साथ बाइक सवार 5 बदमाशों द्वारा मारपीट करके नकदी व मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया......

पानीपत (संजीव) : नगर निगम में सफाई का ठेका लेने वाली जे.बी.एम. कम्पनी के सफाई कर्मी के साथ बाइक सवार 5 बदमाशों द्वारा मारपीट करके नकदी व मोबाइल फोन छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। जिस पर थाना चांदनी बाग पुलिस ने केस दर्ज करके जांच तेज कर दी है। 

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला बागपत के अंतर्गत गांव तुगाना निवासी 40 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र सुखबीर ने बताया कि हाल में वह कालूपीर कालोनी काबड़ी फाटक का रहने वाला है तथा जे.बी.एम. कम्पनी सैक्टर-25 में सफाई कर्मी का काम करता है। रात को करीब साढ़े 9 बजे वह कृष्णा गार्डन सैक्टर-29 से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था कि ट्रक यूनियन सैक्टर-25 में गंदा नाला पुलिया के पास बाइक पर सवार होकर 5 बदमाश आए।

जिन्होंने उसका रास्ता रोक कर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया तथा मारपीट की। बदमाशों ने इस दौरान उससे एक मोबाइल तथा 43 सौ रुपए लूट लिए। बाद में बदमाश उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। अंधेरा ज्यादा होने के चलते वह बदमाशों की बाइकों का नम्बर नहीं देख पाया। थाना चांदनी बाग पुलिस ने भादंसं की धारा 341, 379बी, 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!