120 घंटे, 5 दिन और गहराता रहस्य...नहर किनारे बाइक मिली पर कहाँ गया ट्रांसपोर्टर कुलदीप?

Edited By Isha, Updated: 06 May, 2026 08:02 PM

bike found by the canal but where did transporter kuldeep go

जिले के पिहोवा क्षेत्र से लापता ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह उर्फ दीपू (38) का करीब 120 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF टीम और गोताखो

कुरुक्षेत्र (कपिल शर्मा): जिले के पिहोवा क्षेत्र से लापता ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह उर्फ दीपू (38) का करीब 120 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। लगातार चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद SDRF टीम और गोताखोरों ने SYL नहर में तलाश अभियान फिलहाल रोक दिया है। नहर किनारे कुलदीप की बाइक मिलने के बाद यहां सघन सर्च अभियान चलाया गया था।

परिवार के सदस्य और जानकार भी अब नहर किनारे से हट गए हैं, हालांकि शाम के समय परिजन किरमिच हेड के पास तलाश के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, पुलिस इस मामले को सिर्फ सुसाइड के एंगल से नहीं देख रही है। पुलिस का मानना है कि संभव है कुलदीप ने नहर में छलांग लगाई ही न हो, क्योंकि अब तक न तो कोई शव बरामद हुआ है और न ही किसी प्रत्यक्षदर्शी ने उसे कूदते देखा है।

पुलिस ने आसपास के रेलवे ट्रैक, खेतों और अन्य संभावित ठिकानों पर भी जांच तेज कर दी है। नहर क्षेत्र में गश्त अभी जारी है। साथ ही कुलदीप के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, लेकिन अब तक इससे कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। परिजनों के अनुसार 30 अप्रैल को कुलदीप अचानक लापता हो गया था। उसने एक ट्रांसपोर्ट संचालक पर उसका मकान धोखे से अपने नाम करवाने और कैथल के एक चावल कारोबारी पर किराया नहीं देने के आरोप लगाए थे।

120 घंटे गुजरने के बावजूद शव नहीं मिलने से परिजनों को अब भी उम्मीद है कि कुलदीप जीवित हो सकता है। परिवारजन रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहां भी उसकी तलाश कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

पिहोवा थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि नहर में सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन डूबने की संभावना अब कम लग रही है। पुलिस कुलदीप की आखिरी लोकेशन और मूवमेंट की जांच कर रही है। साथ ही अन्य एंगल से भी मामले की गहन जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!