नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कामयाबी, 900 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर काबू

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2021 04:11 PM

big success of police against drug traffickers

सिरसा जिले की पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन युवकों को 900 ग्राम हैरोईन सहित काबू ...

सिरसा (सतनाम) : सिरसा जिले की पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने तीन युवकों को 900 ग्राम हैरोईन सहित काबू किया है। पकड़ी गई हेरोइन की बाजार में कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए युवकों में एक पंजाब व दूसरा राजस्थान का रहने वाला है जबकि एक सिरसा का है। पुलिस अधीक्षक भूपेंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक भूपेंदर ने बताया कि एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज उपनिरीक्षक दाता राम के निर्देश पर एक टीम एस.आई. राजाराम के नेतृत्व दिल्ली पुलिया के पास मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रही एक कार की तलाशी ली गई। जिसमें 900 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस सिलसिले में पंजाब के खेरकलां निवासी अमनदीप सिंह, सिलवाला कलां, राजस्थान  निवासी गुरमीत सिंह व ऐलनाबाद निवासी नानक सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!