हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल, एक और निर्दलीय विधायक छोड़ सकते हैं सरकार का साथ- सूत्र

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jul, 2024 10:01 AM

big stir haryana politics independent mla leave government

हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक और निर्दलीय विधायक सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

चंडीगढ़ (उमंग) : हरियाणा की राजनीति में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि एक और निर्दलीय विधायक सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत बड़ा ऐलान कर सकते हैं। नयनपाल रावत हरियाणा सरकार और प्रशासनिक कार्य प्रणाली से खफा है। निर्दलीय विधायक का कहना है कि पूर्ण समर्पण के बावजूद सरकार से सहयोग नहीं मिला। नयनपाल रावत कल चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव सिर पर है और ऐसे में नायब सैनी सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पृथला विधानसभा से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत सरकार का साथ छोड़ सकते हैं। पहले ही तीन निर्दलीय विधायक भाजपा का दामन छोड़ चुके हैं। दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान. पूंडरी से रणधीर गोलन, नीलोखेड़ी से धर्मपाल गोधर कांग्रेस को समर्थन दे चुकें है। अब नयनपाल रावत भी सरकार का साथ छोड़ सकते हैं।  

बता दें कि सात निर्दलीय विधायक है जिनमें से 3 कांग्रेस के साथ है और अब नाम नयनपाल रावत का भी आ रहा है। जैसे ही तीनों विधायकों ने कांग्रेस का साथ दिया था तब नयनपाल रावत का बयान सामने आया था कि वह कांग्रेस में नहीं जाएंगे और भाजपा में ही रहेंगें। वहीं सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि अब वह कल चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!