हरियाणा में दर्दनाक घटना: रात में चारपाई पर सो रहे थे भाई-बहन और चढ़ गया सांप, बहन की मौत

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2024 03:38 PM

innocent brother and sister were bitten by a snake sister died

टिकरी खेड़ा गांव में घर में चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को देर रात सांप ने काट लिया। जिसमें छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, 8 वर्षीय बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव

फरीदाबादः टिकरी खेड़ा गांव में घर में चारपाई पर सो रहे भाई-बहन को देर रात सांप ने काट लिया। जिसमें छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, 8 वर्षीय बच्चे को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

बच्चों के पिता आलिम ने बताया कि वह खेड़ा गांव के निवासी हैं। देर रात बेटी इंशा और बेटा जैद खाना खाकर चारपाई पर सो रहे थे। इस दौरान दोनों को सांप ने काट लिया। सुबह उठ कर देखा तो इंशा कुछ बोल नहीं रही थी और बेटा भी होश में नहीं था। दोनों बच्चों के पैर के पास किसी जीव के काटने का निशान बना हुआ है। बच्ची का मुंह नीला पड़ गया था और मुंह से झाग निकला हुआ था। 

बेटे के पैर से भी खून निकला हुआ था। इसके बाद दोनों बच्चों को नजदीकी अल्फला मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जैद को बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आए। जहां से उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। जहां जैद की हालत नाजुक बनी हुई है।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!