Haryana में इस दिन तक घने कोहरे का Alert, अभी नहीं मिलेगी राहत...जानें सप्ताह भर का Weather Update

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Nov, 2024 11:54 AM

alert of dense fog in haryana till this day

हरियाणा में अब ठंड ने पैर पसारना शुरू कर चुकी है। कई जिले ऐसे हैं, जहां रात का पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में अब ठंड ने पैर पसारना शुरू कर चुकी है। कई जिले ऐसे हैं, जहां रात का पारा 10 डिग्री से भी नीचे पहुंच चुका है। भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान 9.6, सोनीपत में 9.1, महेंद्रगढ़ में 9.1 और बालसमंद में 8.3 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 23 नवंबर तक अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार और जींद में गहरी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है।

इस सप्ताह ऐसा रहेगा Weather

मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना बनी हुई है। आज दिन का अधिकतम तापमान 27.01 और न्यूनतम तापमान 15.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। कल मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 15.92 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28.34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सप्ताह प्रदेश का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जाएगा। वहीं, सप्ताह भर आसमान साफ बने रहने की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!