सामूहिक दुष्कर्म के 9 दिन बाद ही पिता ने दे दी थी जान, फिर खुद लड़ 4 को दिलाई सजा...40 और को भी दिलाया न्याय

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Nov, 2024 10:20 AM

4 accused sentenced for crime

हिसार जिले में 12 साल पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इससे परेशान पिता ने 9 दिन बाद आत्महत्या कर ली।

हिसार : हिसार जिले में 12 साल पहले लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। इससे परेशान पिता ने 9 दिन बाद आत्महत्या कर ली। इसके बाद बेटी ने न्याय की लड़ाई लड़ी और 4 गुनहगारों को आजीवन कारावास की सजा दिलवाई। इसके बाद दूसरी दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय दिलाना अपना मकसद बना लिया। 

अब तक दुष्कर्म के 40 मामलों में दिलाई दोषियों को सजा

बता दें कि इस बेटी ने अब तक दुष्कर्म के 40 मामलों में दोषियों को सजा दिलाई है। एडवोकेट ने कहा कि केस वापस लेने का काफी दबाव था, लेकिन पिता को खोने के बाद भी उसने न्याय के लिए संघर्ष किया। दुष्कर्म पीड़िताओं को न्याय का यह संघर्ष कमजोर न हो, इसलिए उन्होंने खुद वकील बनने की ठानी। इस साल लॉ की डिग्री हासिल की। 

पढ़िए पीड़िता की कहानी उसी की जुबानी

पीड़िता ने बताया कि 12 साल पुराना घिनौना मंजर याद कर आज भी सिहर उठती हूं। तब मैं 12वीं में पढ़ती थी। सितंबर 2012 के एक दिन नानी के घर से किताबें लेकर खेत के रास्ते घर जा रही थी। दोपहर का वक्त था। 11 लोगों ने रास्ते में दुष्कर्म किया। बीमार पड़ी। नानी के पास आ गई। डर के मारे किसी को बताया नहीं। लेकिन गांव वालों में मेरे परिवार का जीना दूभर हो गया। नौवें दिन पिता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस पिता के अंतिम दर्शन कराने नानी के घर से अपने घर ले गई। फिर ठान लिया अब लड़ना है। अगले दिन बारहवीं का पेपर देने गई। फिर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत बिगड़ती गई तो विदेश में इलाज के लिए भेजा गया। पूरी तरह ठीक होने में मुझे 4 साल लग गए। केस वापस लेने के लिए गांव में दबाव बनाया गया। सिक्योरिटी होने के बाद भी मेरे ऊपर कई बार हमले हुए। कई बार घर का पता बदला। जब घर से कॉलेज आती-जाती तो गनमैन साथ में रहते थे। लोग कॉलेज में ताने सुनाने लगे। मुझे कॉलेज छोड़ना पड़ा। दूसरे शहर जाकर पढ़ाई की और एक यूनिवर्सिटी से इस साल एलएलबी पूरी की।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!