Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर आई बड़ी अपडेट, IMD ने जारी किया Alert

Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jan, 2025 08:43 AM

big regarding weather in haryana imd issued alert

हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई है।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में ठंड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट आई है। मौसम विभाग ने दो दिन बारिश के दौर के बाद अब फिर से धुंध का अलर्ट जारी किया है। आज से 22 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट हैं। इसमें 7 जिलों में हालात ज्यादा खराब रहेंगे। इनमें करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर शामिल हैं। 

ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन 

हालांकि अधिकतर जिलों में मौसम साफ है, अभी तक कहीं ज्यादा धुंध देखने को नहीं मिली। रात से शीतलहर चल रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। जींद में बादल छाए हुए हैं। तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट आई है। अधिकतम तापमान 2 जिलों में सबसे कम रहा। इनमें नारनौल का अधिकतम तापमान 12.7 डिग्री और रोहतक का 12.9 डिग्री दर्ज किया गया।

10 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। आने वाले दिनों में धुंध का दौर जारी रहेगा। बारिश के भी आसार बने हुए हैं। 10 जनवरी के करीब मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश के आसार बन सकते हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!