Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा वेदर

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Jul, 2025 03:26 PM

big regarding weather in haryana

हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) सुहावना हो गया है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में झमाझम बादल बरसे।

हरियाणा डेस्क : हरियाणा में मौसम (Haryana Weather) सुहावना हो गया है। बीते दिन सूबे के कई जिलों में झमाझम बादल बरसे। प्रदेश में 1 जून से 16 जुलाई तक सामान्य से 38 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है जबकि 8 में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है। मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों अनुसार इस अवधि दौरान हरियाणा में सामान्य तौर पर 128.7 मिलीमीटर बारिश होती है जो अब तक 178.2 मिलीमीटर हो चुकी है।  

जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

18 जुलाई को 14 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। 8 जिलों हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, रोहतक, झज्जर महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के कुछेक एरिया में बारिश हो सकती है।

19 जुलाई को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश की संभावना है। 11 जिलों रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और फरीदाबाद के कुछेक एरिया में बारिश होगी।

वहीं 20 जुलाई को 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50 प्रतिशत एरिया में बारिश हो सकती है। 7 जिलों फरीदाबाद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र के कुछेक एरिया में बारिश की संभावना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!