हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने दिया बड़ा बयान

Edited By Shivam, Updated: 12 Sep, 2020 07:20 PM

bansal state in charge of party made a big statement on haryana congress

हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने पहली बार हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी पर बड़ा बयान दिया है। बंसल प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में विपक्ष में है तो संघर्ष लगातार जारी...

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल ने पहली बार हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी पर बड़ा बयान दिया है। बंसल प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद मीडिया के सामने आए और उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में विपक्ष में है तो संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जो विपक्ष में होता है उसे सड़कों पर उतरना होता है, उसे अपने संगठन को ठीक ढंग से रखना होता है।

बंसल ने कहा कि हरियाणा सरकार की जो विफलता हैं उसको जनता के बीच में लेकर जाएंगे। संगठन को ब्लॉक स्तर तक मजबूत करना है। वहीं कांग्रेस की गुटबाजी पर बंसल ने कहा कि गुटबाजी हर पार्टी जो मजबूत होती है उसमें होती है। गुटबाजी पार्टी को चोट ना पहुंचाए यह सुनिश्चित करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!