ठंड में Asthma के मरीजों को रहना होगा सावधान, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी...इन बातों का रखें ध्यान

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Nov, 2025 12:32 PM

asthma patients need to be careful during the winter

आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे कई तरह की बीमारियां होंगी। इसी से बचने के लिए वृद्धों और बच्चों को विशेष ध्यान रखना होगा। विशेष कर अस्थमा और टीबी के मरीजों को इस ठंड से बचने के लिए विशेष उपाय करने होंगे।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : आने वाले समय में ठंड और बढ़ सकती है, जिससे कई तरह की बीमारियां होंगी। इसी से बचने के लिए वृद्धों और बच्चों को विशेष ध्यान रखना होगा। विशेष कर अस्थमा और टीबी के मरीजों को इस ठंड से बचने के लिए विशेष उपाय करने होंगे। 

यमुनानगर के सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वृद्धों और बच्चों के लिए कई तरह की एडवाइजरी जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में उन्हें मास्क पहन कर निकलना चाहिए, पानी अधिक पीना चाहिए। अस्थमा और टीबी के मरीजों को इस दौरान उन इलाकों से बचना चाहिए जहां ज्यादा ठंड और ज्यादा धुंध है।

सीएमओ डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी के अस्पतालों में हरियाणा सरकार की विशेष सर्जिकल वीक मुहिम के तहत लगातार ऑपरेशन किया जा रहे हैं। हरियाणा सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत अब आंखों के ऑपरेशन, घुटने बदलने के ऑपरेशन, कूल्हा बदलने की ऑपरेशन, हर्निया, पित्त की थैली, ई एन टी के ऑपरेशन निजी अस्पतालों की बजाय सरकारी अस्पतालों में करने के आदेश जारी किए हैं। इसी के तहत यह वीक मनाया जा रहा है और इसमें भारी संख्या में मरीज लाभ ले रहे हैं।

मलेरिया के 3 और चिकनगुनिया के 5 मरीज आए सामने 

सीएमओ ने बताया कि इस बार डेंगू का सीजन लगभग निपट चुका है और पूरे सीजन में 102 मरीज डेंगू के दर्ज किए गए, जबकि मलेरिया के तीन और चिकनगुनिया के पांच मरीज सामने आए। उन्होंने बताया कि अलग-अलग इलाकों में  मच्छरों का लारवा मिलने के 10000 मामले सामने आए, जिसमें इन सभी को नोटिस दिए गए। इसी का फायदा हुआ कि इस बार डेंगू पर कंट्रोल किया जा सका। सीएमओ ने बताया कि यमुनानगर जिला में आई सी यू की स्थापना की गई है जिसमें फिलहाल 6 बेड हैं ,धीरे-धीरे इसकी संख्या बढ़कर 30 कर दी जाएगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!