Rewari police: 30 हजार की रिश्वत के साथ ASI व ESI गिरफ्तार, रामपुरा थाने में तैनात थे आरोपी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 25 Jul, 2024 06:26 PM

asi and esi arrested with bribe of rs 30 in rewari

हरियाणा में रिश्वत खोर अधिकारियों पर विजलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सूबे में आए दिन रिश्वतखोर अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। इस ताजा मामला रेवाड़ी का है, जहां 30 हजार की रिश्वत लेते हुए एक ASI व एक ESI को रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार...

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): हरियाणा में रिश्वत खोर अधिकारियों पर विजलेंस की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सूबे में आए दिन रिश्वतखोर अधिकारी पकड़े जा रहे हैं। इस ताजा मामला रेवाड़ी का है, जहां 30 हजार की रिश्वत लेते हुए एक ASI व एक ESI को रंगे हाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार पुलिस कर्मियों की पहचान हो चुकी है। ASI की पहचान त्रिदेव व ESI की पहचान मनोज के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। मामले में शिकायतकर्ता संजू सैनी ने बताया कि वर्ष 2023 का एक मामले में उससे 30 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत विजलेंस टीम के अधिकारियों से की थी। 

विजलेंस टीम के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों गिरफ्तार पुलिस कर्मचारी रामपुरा थाने में तैनात हैं। दोनों से रिश्वत के रुपये बरामद कर लिए गए हैं। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!