अवंतिका तंवर ने दिए कांग्रेस छोडऩे के संकेत, कहा- पत्नी धर्म निभाऊंगी

Edited By Shivam, Updated: 15 Nov, 2019 12:05 AM

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष डॉ अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने भी कांग्रेस को छोडऩे के संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो शुरू से कांग्रेस में रही है। उन्होंने कहा कि वे आज के समय में अपने पति अशोक तंवर के साथ...

सिरसा (सतनाम सिंह):  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष डॉ अशोक तंवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने भी कांग्रेस को छोडऩे के संकेत दिए है। उन्होंने कहा कि वे अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी है जो शुरू से कांग्रेस में रही है। उन्होंने कहा कि वे आज के समय में अपने पति अशोक तंवर के साथ है जहाँ अशोक तंवर जायेंगे वे भी अपना पत्नी धर्म निभाते हुए उनके साथ ही जाएगी।

उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को अशोक तंवर ने एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें हरियाणा के उनके कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अशोक तंवर की टीम की क्या रणनीति रहेगी इस मीटिंग में ही फैसला किया जाएगा। अवंतिका तंवर ने आज सिरसा में अपने निवास पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को दिल्ली की मीटिंग में आने का आह्वान किया।

अवंतिका ने आज कार्यकर्ताओं को अशोक तंवर का साथ देने के लिए आभार भी जताया। मीडिया से बातचीत करते हुए अवंतिका तंवर ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अशोक तंवर की टीम की रणनीति को लेकर अशोक तंवर दिल्ली में यात्रा भी निकाल रहे हैं, जिसको लेकर अशोक तंवर ने 19 नवम्बर को कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। 

उन्होंने कहा कि अभी फि़लहाल यात्रा किस बैनर के नीचे होगी ये फैसला 19 को ही पता चलेगा। अवंतिका ने इशारों ही इशारों में कहा कि अशोक तंवर की रणनीति कांग्रेस के खिलाफ होगी या नहीं ये आने वाले समय में तय हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार 3 पीढिय़ों से कांग्रेस में ही रहा है। गांधी परिवार का उनके परिवार पर सदा आशीर्वाद रहा है और वे जब तक जिंदा है गांधी परिवार की ऋणी रहेगी। 

उन्होंने ये भी कहा कि अशोक तंवर और वे एक ही सिक्के के दो पहलू है अशोक तंवर के बिना वे कुछ नहीं है जहाँ अशोक तंवर जाएंगे वे भी उनका साथ देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!