Weather Alert : हरियाणा के इस जिले में पारा लुढ़कते ही जमा पाला, ठंड से ठिठुरे जिलावासी

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Jan, 2025 08:45 AM

as the mercury dropped in sonipat frost accumulated

जनवरी माह के अंतिम दिनों में ठंड ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पारा लुढ़कने और हवाओं की गति धीमी पड़ते ही सुबह पाला जम गया और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

सोनीपत : जनवरी माह के अंतिम दिनों में ठंड ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को पारा लुढ़कने और हवाओं की गति धीमी पड़ते ही सुबह पाला जम गया और लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार अभी सप्ताह भर तक लोगों को सुबह व शाम को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। हालांकि उसके बाद ठंड से हल्की राहत मिल सकती है। 

दरअसल गत सप्ताह सक्रिय हुए एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आगे निकलते ही सोनीपत जिले में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। उत्तर-पश्चिमी हवाओं से पहाड़ों की ठंड भी मैदानों में पहुंच रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। मंगलवार को सुबह आसमान पूरी तरह से साफ होने और हवाओं की गति धीमी होने के कारण पाला जमने की परिस्थितियां पैदा हो गई। लोग सुबह उठे तो उन्हें घास पर बर्फ की हल्की चादर दिखाई दी। पाला जमने के कारण लोगों को सुबह के समय जबरदस्त ठंड का अहसास हुआ। 

रबी सीजन की फसलों को पहुंच रहा है फायदा 
मौसम का मौजूदा मिजाज रबी सीजन की फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। सुबह ठंड पड़ने और दिन में धूप निकलने से गेहूं व सरसों की फसल को बेहतर ग्रोथ मिल रही है। हालांकि अगर पाला गिरने की परिस्थितियां यू ही बनी रही तो विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ-साथ सरसों की फसल को भी नुक्सान पहुंच सकता है। पाला गिरने से गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचता है। मौजूद रबी सीजन में सोनीपत जिले में 1 लाख 45 हजार हैक्टेयर भूमि में किसानों ने गेहूं की फसल उगाई है। 

4 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान 
मंगलवार को जिले में दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज हुआ। कुछ स्थानों पर पारा और अधिक नीचे रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि सूर्य उदय होने के बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होती रही। 
सुबह के कुछ घटों के बाद ठंड से हल्की राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। हालांकि अधिकतम तापमान में दिन के समय धूप निकलने से बढ़ोतरी दर्ज हो सकती है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना रहेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!