ओपी धनखड़ बोले- मनु ने किया देश का नाम रोशन, झज्जर में जश्न...परिजनों ने एक दूसरे को खिलाया लड्डू

Edited By Saurabh Pal, Updated: 28 Jul, 2024 07:16 PM

as soon as manu won the olympic medal his family distributed laddus

पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं...

बहादुरगढ़(प्रवीण कुमार धनखड़): पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलिंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य जीता। पदक जीतने के साथ ही हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव की बेटी मनु भाकर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिससे उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल है। ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों को अपनी बेटी पर खूब गर्व है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी मनु भाकर को जीत पर शुभकामनाएं दी है।

2021 के टोक्यो ओलिंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी। 20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई, तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थी। मनु निराश थीं लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलिंपिक्स में भारत को मेडल दिलाया।

इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए। मनु भाकर ने भारत को ओलिंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलिंपिक मेडल 2012 में मिला था। यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने मनु भाकर को पदक जीतने पर शुभकामनाएं दी है।ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि मनु भाकर ने देश की झोली में पहला पदक डाल दिया है। अब देशवासियों को अन्य खिलाड़ियों से भी बेहद उम्मीदें हैं। धनखड़ ने उम्मीद जताई है कि अब देश की झोली पदकों से भरने जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!