हरियाणा कांग्रेस की 11 तारीख की CEC की बैठक में चर्चा के बाद होगा प्रत्याशियों का ऐलान

Edited By kamal, Updated: 09 Apr, 2019 07:27 PM

announcing the candidates will be after the discussion of the 11th cec

हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा चुनावों के नामों पर माथा पच्छी लगातर जारी है। जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक...

दिल्ली(कमल कंसल): हरियाणा कांग्रेस में लोकसभा चुनावों के नामों पर माथा पच्छी लगातर जारी है। जिसके चलते स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। दिल्ली स्थित लोधी रोड पर हुई इस बैठक में हरियाणा के तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं से सभी लोकसभा सीटों पर एक-एक करके राय ली गई।

जिसके बाद नामों के ऐलान के लिए पैनल बना दिया गया है जो कि सीईसी की बैठक में रखा जाएगा। जिसके बाद कांग्रेस आलाकमान कभी भी नामों की घोषणा कर सकता है। बता दें कि बैठक में हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सीपीएल लीडर किरण चौधरी, गुलाम नबी आजाद व कुलदीप शर्मा और कैप्टन अजय यादव समेत कई और नेता मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!