दिल्ली में अमित शाह से मिले भाजपा हरियाणा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां, संगठन को लेकर हुई अहम चर्चा
Edited By Krishan Rana, Updated: 14 Jul, 2026 07:34 PM

नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी
नई दिल्ली : नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुलाकात कर संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया l
इस मौके पर डॉ. सतीश पूनियां ने अमित शाह का बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा बुनाई से निर्मित ‘पट्टू’ ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया, इस अवसर पर पूनियां ने अमित शाह को ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ पुस्तक भेंट की l
डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह का स्नेह एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है। भारतीय राजनीति के कुशल चाणक्य श्री अमित शाह का राष्ट्रहित, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के प्रति उनका भाव व दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)