Edited By Deepak Kumar, Updated: 03 Jun, 2025 06:40 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी जिला स्तरीय संगठन बनाने के लिए आ रहे हैं इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या हो सकती है।
चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी जिला स्तरीय संगठन बनाने के लिए आ रहे हैं इससे ज्यादा हैरानी की बात क्या हो सकती है तथा इससे से बुरी हालत किसी संगठन की क्या हो सकती है कि तथाकथित राष्ट्रीय नेता किसी प्रदेश व जिले की इकाईयां बनाने के लिए स्वयं आ रहे हैं। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि देश में लगभग 750 जिले हैं और संगठन बनाने के लिए हर जिले में राहुल गांधी को जाना पडेगा तो किस प्रकार से संगठन को ये कांग्रेस वाले कैसे चलाएंगें’’। इसके अलावा, उन्होंने आपरेशन सिंदूर के संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए ब्यार के संबंध पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘पंजाब के मुख्यमंत्री पहले कामेडियन भी रहे हैं और राजनीति में भी ये कामेडी करना चाहते हैं’’।
विज आज चंडीगढ़ में पत्रकारों द्वारा राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यालय में पहली बार कोई गांधी परिवार का सदस्य आ रहा है और कांग्रेस खुशी मना रही है, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस की वर्किग पर तंज कसते हुए कहा कि इसका मतलब कांग्रेेस के बाकी नेता फेल हो गए हैं क्योंकि ये नेता संगठन नहीं बना सकें।
11 साल से कांग्रेस का संगठन हरियाणा में नहीं बन सका: विज
उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस के अनेकों प्रभारी व नेता आए और चले गए, इसका मतलब कांग्र्रेस का हिन्दूस्तान का सारा नेतृत्व हरियाणा का संगठन बनाने में फेल हो गया। इसीलिए राहुल गांधी आ रहे हैं और तो देखते हैं कि क्या होता है। उन्होंने कहा कि 11 साल से कांग्रेस का संगठन हरियाणा में नहीं बन सका। इसके अलावा, पिछलंे 8 महीने से नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नहीं चुन सकी और जिला स्तर पर संगठन का गठन करने, प्रभारी बनाने इत्यादि के लिए राहुल गांधी जी को स्वयं आना पड रहा है इससे प्रतीत होता है कि इनकी बहुत ही बुरी हालत है।
विपक्ष हिन्दूस्तान की रोटी खाता है, पानी हिन्दूस्तान का पीता है: विज
विपक्ष पर हमला करते हुए कहा उन्होंने कहा कि विपक्ष हिन्दूस्तान की रोटी खाता है, पानी हिन्दूस्तान का पीता है और हवा हिन्दूस्तान की लेता है लेकिन विपक्ष के दिमाग में चिप पाकिस्तान का लगा हुआ है। ये वही बोलते हैं जो पाकिस्तान के नेता और मीडिया बोलता है।
पंजाब के मुख्यमंत्री पहले कामेडियन भी रहे हैं और राजनीति में भी ये कामेडी करना चाहते हैं: विज
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा आपरेशन सिंदूर के संबंध में दिए गए ब्यान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री पहले कामेडियन भी रहे हैं और राजनीति में भी ये कामेडी करना चाहते हैं। किसी भी बात की गहराई को समझे बिना इस प्रकार का ब्यान देना नदानी है और ऐसे मुददों को गंभीरता से लेना चाहिए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)