एडवोकेट रजत कल्सन की मुश्किलें बढ़ीं, एक केस में जमानत मिलते ही दूसरे केस में गिरफ्तार

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 31 Jul, 2025 08:25 PM

advocate rajat kalsan s troubles increased arrested in another case

मिर्चपुर कांड में दलित परिवारों का केस लड़ने वाले एडवोकेट रजत कल्सन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रजत कल्सन को एक मामले में हांसी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब हिसार सिटी थाना पुलिस ने हांसी कोर्ट परिसर से उनको गिरफ्तार कर लिया है।

हांसी (संदीप सैनी) : मिर्चपुर कांड में दलित परिवारों का केस लड़ने वाले एडवोकेट रजत कल्सन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रजत कल्सन को एक मामले में हांसी कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब हिसार सिटी थाना पुलिस ने हांसी कोर्ट परिसर से उनको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हांसी कोर्ट से गिरफ्तार कर हिसार ले गई। अब रजत कल्सन को हिसार कोर्ट में पेश किया जाना है।

बता दें कि पहले मामले कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब हिसार पुलिस गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी का कारण है कि हिसार की ऑटो मार्केट में हिरासत के दौरान कल्सन ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की  की थी। इस धक्का-मुक्की में स्पेशल स्टाफ हांसी एसआई रवि घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने नारनौंद में दर्ज मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले एडवोकेट रजत कल्सन को गिरफ्तार किया गया है।

जानिए क्या था पहला मामला

17 नवंबर 2024 को नारनौद थाना के गांव बुडाना में एक 50 वर्षीय महिला का शव गांव के स्टेडियम की झाड़ियों में मिला था। इस मामले में परिजनों ने रोड जाम कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। नारनौद पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के बेटे ने बताया कि रजत कल्सन ने सोशल मीडिया पर आरोपियों का समर्थन किया था। इसी केस में पुलिस ने रजत कल्सन को हिसार से गिरफ्तार किया है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!