"विधानसभा चुनाव में मिलेगी और मजबूती..." बड़ौली के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अनिल विज ने दी बधाई

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 09 Jul, 2024 05:43 PM

anil vij congratulated baroli on becoming the state president

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि सोनीपत से विधायक मोहनलाल बड़ौली को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

दिल्ली (कमल कंसल): हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। बता दें कि सोनीपत से विधायक मोहनलाल बड़ौली को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं इसे लेकर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अनिल विज ने मोहनलाल बड़ौली को बधाई देते हुए कहा कि बहुत अच्छी बात है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी में सिंद्धात हैं ONE MAN, ONE POST और दोनों पोस्ट एक ही व्यक्ति के पास थी, सीएम की भी और अध्यक्ष की भी। तो चुनाव से पहले एक अलग अध्यक्ष बनाना बहुत जरूरी था। विज ने कहा कि बहुत अच्छी बात है, बड़ौली को अनुभव है और वो पहले महामंत्री भी रहे हैं, विधायक भी हैं। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को बहुत फायदा होगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!