Edited By Shivam, Updated: 18 Sep, 2019 07:31 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के चेहरे पर लगा हुआ एक बदनुमा दाग है जो लगातार भारत की मान्यताओं पर प्रहार कर रहा...
अंबाला (अमन कपूर): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के बयान हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के चेहरे पर लगा हुआ एक बदनुमा दाग है जो लगातार भारत की मान्यताओं पर प्रहार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी खामोश रह कर दिग्विजय के बयानों को अपनी मूक सहमति दे रही हैं।
दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बयान दिया था, 'आज लोग भगवा कपड़े पहन रहे हैं और मंदिरों के अंदर बलात्कार हो रहे हैं, क्या यही हमारा धर्म है?' दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर विज ने प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि अनिल आए दिन कांग्रेस पर तंज कसते रहे हैं। कई बार उनके बयानों में काफी गंभीर शब्द का भी इस्तेमाल भी मिल जाता है।
अभी हाल ही में विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को 'लंगड़ा घोड़ा' व कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्षा सैलजा कुमारी को 'रिजेक्टेड माल' की संज्ञा दी थी। जिस पर हुड्डा ने कहा है जिस आदमी की राजनीतिक सोच ही शून्य है उसके बारे में क्या कहा जाए।