चानौत में पेयजल के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ प्रशासन की धक्काशाही निंदनीय, मांगें माने सरकार- दिग्विजय चौटाला

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Jun, 2026 06:01 PM

administration high handedness towards the villagers sitting on strike

जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हांसी के गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ प्रशासन द्वारा की जा रही धक्काशाही की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि भाजपा सरकार को ग्रामीणों को...

चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने हांसी के गांव चानौत में पेयजल की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों के साथ प्रशासन द्वारा की जा रही धक्काशाही की कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है कि भाजपा सरकार को ग्रामीणों को परेशान करने की बजाय उनकी मांगों को तुरंत मानना चाहिए। 

उन्होंने ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि जेजेपी शुरू से ही चानौत गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार व प्रशासन की तानाशाही नहीं चलेगी। दिग्विजय ने कहा कि पीने के पानी को लेकर आज जिस तरह से 21वीं सदी में भी हरियाणा की जनता को जल आंदोलन करना पड़ रहा है, यह बेहद शर्म की बात है। चौटाला ने कहा कि आज 32वें दिन धरना प्रवेश कर गया है और अभी तक मुख्यमंत्री का एक भी बयान चानौत की जनता के लिए नहीं आया है, जबकि मुख्यमंत्री रोहतक, भिवानी और सिरसा में आते रहे हैं।
 
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ग्रामीणों की मांगें जायज है और चानौत के लोगों को उनकी मांग अनुसार ही भाखड़ा से पीने का पानी मिलना चाहिए, अन्य कोई रास्ता मंजूर नहीं होगा। भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए दिग्विजय ने कहा कि हांसी के लोग पीने के पानी को तरस रहे है जबकि यहीं पास की विधानसभा से कैबिनेट के मंत्री रणबीर गंगवा स्वयं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से ताल्लुक रखते हैं, जो कि पेयजल मुहैया करवाने का महकमा होता है। दिग्विजय ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द समय रहते चानौत गांव को पानी उपलब्ध करवाए अन्यथा लोगों को बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। 
 
दिग्विजय चौटाला ने चानौत के ग्रामीणों द्वारा अपनी जायज मांगों को पूरा करवाने के लिए उचित ढंग से धरना प्रदर्शन करने की तारीफ करते हुए कहा कि संविधान में सबको अपनी मांगों को मनवाने के लिए आवाज उठाने का हक है। उन्होंने कहा कि चानौत के लोगों ने अपने हक अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज को बुलंद किया है, जिसकी वह दिल खोलकर तारीफ करते है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र को खत्म करना चाहती है और तानाशाह राज की स्थापना करने में विश्वास रखती है, लेकिन हरियाणा की धरती से हमेशा मजबूत आंदोलन हुए है, जिसकी आवाज पूरे देश में सुनी गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!