Edited By Isha, Updated: 10 Jun, 2026 03:38 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर आज अंबाला छावनी में
अंबाला: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर आज अंबाला छावनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान अनिल विज ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

भाजपा पदाधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर सेवा भाव, उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और इसी तीव्र रफ्तार के साथ देश सेवा करते रहने की मंगलकामना के लिए आज एक विशेष हवन-पूजन का संकल्प लिया गया है।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि मोदी जी के 12 वर्षों का यह कार्यकाल भारत के पुनर्निर्माण और वैश्विक पटल पर देश को एक नई पहचान दिलाने वाला रहा है। इस पावन अवसर पर सभी स्थानीय निवासियों, पार्टी साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।