सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू ना होने से नाराज युवा, सड़कों पर उतरने की दी चेतावनी

Edited By Vivek Rai, Updated: 13 May, 2022 05:43 PM

angry youth due to non starting of recruitment process in army

इन दिनों प्रदेश का युवा सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू ना होने के चलते सरकार से काफी खफा नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा में भी युवाओं ने रोष मार्च निकाला औऱ सरकार से मांग की कि सेना में...

सिरसा(सतनाम): इन दिनों प्रदेश का युवा सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू ना होने के चलते सरकार से काफी खफा नजर आ रहा है। प्रदेश के अलग- अलग जगहों पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सिरसा में भी युवाओं ने रोष मार्च निकाला औऱ सरकार से मांग की कि सेना में युवाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाये ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिले और वो सेना में भर्ती हो कर देश की सेवा भी कर सके।

प्रदर्शऩकारियों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं होता तो देश का युवा बेरोजगार यूं ही सड़कों पर धरने प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होगा। युवाओं का कहना है कि मुख्य रूप से उनकी तीन मांगे है एक तो जो भर्ती आई थी उसका पेपर हो,दूसरा आगे भर्ती को सुचारू रूप से शुरू करें। वहीं तीसरी मांग उनकी ये है कि भर्ती प्रक्रिया में 2 साल की छूट मिले क्योंकि पिछले कई सालों से सेना में जाने के लिये बहुत से युवा तैयारी कर रहे थे लेकिन भर्ती न होने की वजह से वो ओवर ऐज हो चुके हैं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!